Type Here to Get Search Results !

भारत के पड़ोसी देश और उनकी राजधानी और मुद्रा - Bharat Ke Padosi Desh

भारत के पड़ोसी देश के नाम और उनकी राजधानी की जानकारियाँ - Bharat Ke Padosi Desh

प्रिय विद्यार्थियों आज इस ज्ञानवर्धक पोस्ट में हम आपको भारत के पड़ोसी देश (Bharat Ke Padosi Desh) की जानकारी देंगे। यहाँ हम भारत के पड़ोसी देशों के नाम के साथ उनकी राजधानी का नाम व Bharat Ke Padosi Desh से संबंधित पुरी जानकारी विस्तार से देने वाले हैं।

भारत देश दक्षिणी एशिया में स्थित है और क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। यदि आप भारत के पड़ोसी देशों के नाम और उनकी राजधानी के बारे में विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो ये पोस्ट आपके लिए ही है यहाँ हम आपको Bharat Ke Padosi Desh व इससे संबंधित सभी सवालों के जवाब देंगे Bharat Ke Padosi Desh के।

Bharat Ke Padosi Desh - Aur Unki Rajdhani
Bharat Ke Padosi Desh Aur Unki Rajdhaniya

भारत के पड़ोसी देशों के नाम निम्न प्रकार हैं

भारत देश की सीमा भारत के सात पड़ोसी देशों के साथ लगती है। भारत के उत्तर-पश्चिम में सीमावर्ती देश अफगानिस्तान और पाकिस्तान है, उत्तर में चीन, भूटान और नेपाल है, पूर्व में बांग्लादेश और सुदूर पूर्व में म्यांमार स्थित है। भारत की समुद्री सीमा दक्षिण-पूर्व में श्रीलंका से और दक्षिण-पश्चिम में मालदीव के साथ लगती है। विद्यार्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि भारत के कुल 9 पड़ोसी देश हैं [Bharat Ke Padosi Desh - 9]. भारत की जमीनी सीमा 7 देशों के साथ जबकि समुद्री सीमा 2 देशों के साथ लगती है।

  • पाकिस्तान
  • चीन
  • नेपाल
  • भूटान
  • श्रीलंका - समुद्री सीमा
  • मालदीव - समुद्री सीमा
  • बांग्लादेश
  • अफगानिस्तान
  • म्यांमार
  • इंडोनेशिया

विद्यालय स्तर व कॉम्पिटिशन एग्जाम में भारत के पड़ोसी देशों के नाम और उनकी राजधानी से संबंधित कई प्रश्न पूछे जाते हैं। जैसे कि भारत के कितने पड़ोसी देश है? भारत के 2 पड़ोसी देशो के नाम क्या है? भारत के 7 पड़ोसी देश कौनसे है? भारत के 5 पड़ोसी देशों के नाम बताइए आदि। इसलिए विद्यार्थी इनके जवाब इंटरनेट पर खोजते हैं जो कि हमारी वेबसाइट की इस पोस्ट पर मिल जाएंगे।

भारत के पड़ोसी देशों के नाम और उनकी राजधानी

 भारत के पड़ोसी देश का नाम      |     राजधानी

   चीन                            -                   बीजिंग
   पाकिस्तान                    -                   इस्लामाबाद
   नेपाल                          -                   काठमांडू
   भूटान                          -                   थिम्पू
   श्रीलंका                       -                   कोलंबो
   अफगानिस्तान              -                   काबुल
   बांग्लादेश                     -                   ढाका
   मालदीव                       -                   माले
   म्यामांर                        -                   नैपीदा
 
ऊपर भारत के पड़ोसी देशों के नाम और उनकी राजधानी आमने सामने दी गई है। विद्यार्थी चाहे तो इन्हें अपनी Notebook में नोट कर सकते हैं।

भारत के पड़ोसी देशों के नाम in English

  1. पाकिस्तान (Pakistan)
  2. अफगानिस्तान (Afghanistan)
  3. म्यांमार (Myanmar)
  4. नेपाल (Nepal)
  5. चीन (China)
  6. मालदीव (Maldive)
  7. भूटान (Bhutan)
  8. श्रीलंका (Sri Lanka)
  9. बांग्लादेश (Bangladesh)

भारत के पड़ोसी देश की मुद्रा

भारत के पड़ोसी देश                        मुद्रा

  पाकिस्तान                  पाकिस्तानी रुपया (PKR)
  अफगानिस्तान                  अफगानी (AFN)
  चीन                          रेन्मिन्बी (युआन) (CNY)
  नेपाल                          रुपया (एनपीआर)
  भूटान       ङुलत्रुम भारतीय रुपया (बीटीएन आईएनआर)
  बांग्लादेश टका (बीडीटी)
  म्यांमार क्याट (K) (mmK)
  श्री लंका     श्रीलंकाई रुपया (LKR)
  मालदीव मालदीवियन रूफिया (MVR)

भारत के पड़ोसी देश के नाम और उनकी राजधानी की महत्वपूर्ण जानकारियाँ

भारत के पड़ोसी देश के नाम और उनकी राजधानी की महत्वपूर्ण जानकारियां निम्नलिखित है

पाकिस्तान (Pakistan):

  • भारत देश के विभाजन के बाद 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान बना था।
  • Bharat Ke Padosi Desh पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है।
  • पाकिस्तान भारत के उत्तर-दक्षिण कोने पर स्थित है।
  • भारत के कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात राज्य की सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है।
  • भारत और पाकिस्तान के मध्य सीमा रेखा को रेडक्लिफ लाइन कहा जाता है और इसे नियंत्रण रेखा (LOC) भी कहते हैं।
  • पाकिस्तान की मुख्य भाषा उर्दू है।
  • पाकिस्तान के दक्षिणी भाग में अरब सागर स्थित है तो वहीं उत्तर में अफगानिस्तान स्थित हैं।
  • कराची पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर है।

चीन (China):

  • चीन भारत के लिए सबसे बड़ा पड़ोसी देश है।
  • भारत और चीन के बीच सीमा रेखा का निर्धारण मैकमोहन रेखा द्वारा किया जाता है।
  • चीन एशिया महाद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित है और विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है।
  • चीन की सभ्यता व संस्कृति छठी शताब्दी से भी पहले की हैं।
  • चीन की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है जिसका लिखने के लिए आज भी उपयोग किया जाता है।
  • चीन की मुख्य भाषा मंदारिन हैं।

नेपाल (Nepal):

  • नेपाल को आधिकारिक रूप से फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ नेपाल के नाम से जाना जाता है।
  • नेपाल की राजधानी व सबसे बड़ा शहर काठमांडू है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से नेपाल 93वाँ देश है जिसका कुल क्षेत्रफल 1,47,181 वर्ग किमी में फैला हुआ है।
  • नेपाल भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित है और भारत के उत्तरी राज्यों के साथ सीमा साझा करता है। नेपाल की सीमा भारत के उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और बिहार के साथ लगती है।
  • नेपाल की पूर्वी सीमा से लेकर पश्चिमी सीमा तक नेपाल की कुल लंबाई 885 किमी है।
  • नेपाल का पश्चिमी हिस्सा पूर्वी हिस्से की अपेक्षा अधिक बड़ा है।
  • नेपाल की अधिकतम चौड़ाई 241 किमी है जबकि न्युनतम चौड़ाई 145 किमी है। नेपाल की औसत चौड़ाई 193 किमी है।
  • नेपाल में रहने वाले 85% से अधिक नागरिक हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग हैं और नेपाल की मुख्य भाषा नेपाली हैं।
  • दुनिया के 10 सबसे ऊंचे पहाड़ों में से 8 तो नेपाल में ही स्थित है और जिसमें पृथ्वी की सबसे ऊंची चोटी कही जाने वाली माउंट एवरेस्ट भी नेपाल में ही स्थित है।

भूटान (Bhutan):

  • दक्षिण एशिया में हिमालय पर बसा भूटान एक छोटा और महत्वपूर्ण देश है।
  • भूटान चीन व भारत की भूमि के मध्य स्थित है।
  • भूटान को स्थानीय भाषा में ड्रुग युल कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है "अझ़दहा का देश"।
  • यह देश पहाड़ पर स्थित है इसलिए यह पहाड़ी जैसा ही है। भूटान के दक्षिणी भाग में थोड़ी सी समतल भूमि है।
  • भूटान की संस्कृति व धार्मिकता का आधार तिब्बत से जुड़ा हुआ है लेकिन वर्तमान में भूटान भौगोलिक और राजनैतिक दृष्टि से भारत के करीब है।
  • भूटान की मुख्य भाषा जोङखा है।

श्रीलंका (Sri Lanka):

  • श्रीलंका की की राजधानी कोलम्बो है।
  • यह भारत के दक्षिण में 80 KM दूर हिन्द महासागर में स्थित है।
  • श्रीलंका को पहले सीलोन कहा जाता था। सन् 1972 तक इसे सीलोन कहा जाता था, लेकिन सन् 1972 में इसका नाम बदलकर लंका रखा गया और सन् 1978 में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द “श्री” लगा दिया गया जिससे इसका नाम लंका से श्रीलंका पड़ गया।
  • श्रीलंका के सबसे बड़े नगर कोलम्बो को समुद्री परिवहन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बन्दरगाह कहा जाता है।

बांग्लादेश (Bangladesh):

  • बांग्लादेश भारत के साथ सबसे बड़ी सीमा साझा करता है। यह भारत के उत्तर - पूर्वी राज्यों व बंगाल के साथ बहुत बड़ी सीमा रखता है।
  • बांग्लादेश भू-भाग क्षेत्रफल के मामले में 92वें स्थान पर है, जिसकी लम्बाई 57,320 वर्ग मील तक है, इसलिए बांग्लादेश घनी आबादी वाले देशों में से एक बनता है। 
  • बांग्लादेश की आबादी 16.4 करोड़ से भी ज्यादा है इसलिए यह विश्व का आठवाँ सबसे घनी आबादी वाला देश है।
  • बांग्लादेश में वहाँ की कुल आबादी का 98% हिस्सा बंगाली भाषा ही बोलते हैं। इसलिये इसे दुनिया के सबसे अधिक सजातीय राज्यों में से एक माना जाता है।
  • बांग्लादेश में बड़ी मुस्लिम आबादी निवास करती है जो इसे तीसरा सबसे बड़ा मुस्लिम-बहुल देश बनाती है।

अफगानिस्तान (Afghanistan):

  • अफगानिस्तान मध्य एशिया और दक्षिण एशिया में स्थित है।
  • अफगानिस्तान को मध्य एशिया में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान के नाम से जाना जाता है।
  • अफगानिस्तान की राजधानी और सबसे बड़ा शहर काबुल है।
  • अफगानिस्तान की जनसंख्या लगभग 3 करोड़ है।
  • अफगानिस्तान का क्षेत्रफल 6,52,230 वर्ग किमी में फैला हुआ है।
  • अफगानिस्तान में 34 राज्य/प्रान्त है।
  • अफगानिस्तान जनसंख्या की दृष्टि से 42वाँ और क्षेत्रफल की दृष्टि से 41वाँ देश है।
  • अफगानिस्तान मुख्य भाषा - पश्तो और दारी है।

म्यामांर (Myamar)

  • म्यामांर को आधिकारिक रूप से द रिपब्लिक ऑफ द यूनियन ऑफ़ म्यांमार के नाम से जाना जाता है।
  • म्यामांर पूर्वी एशिया में स्थित है और भारत के पाँच राज्यों नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के साथ सीमा साझा करता है।
  • म्यांमार का क्षेत्रफल लगभग 6,76,578 वर्ग किमी है और यह मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशियाई राज्यों में सबसे बड़ा है।
  • म्यांमार देश की राजधानी नाएप्यीडॉ है और म्यामांर का पुराना नाम बर्मा है।
  • म्यामार देश की मुख्य भाषा बर्मी है।

मालदीव (Maldive):

  • मालदीव को आधिकारिक दृष्टि से रिपब्लिक ऑफ़ मालदीव कहा जाता है।
  • मालदीव दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है इसका क्षेत्रफल 298 वर्ग किमी है।
  • मालदीव देश की राजधानी व सबसे बड़ा शहर माले है।
  • मालदीव में 1,192 टापू हैं, जिसमें से 200 से भी ज्यादा बस्ती है।
  • मालदीव की मुख्य भाषा महल या दिवेही हैं।
  • मालदीव गणराज्य की मुद्रा मालदीवियन रूफिया है।

भारत के पड़ोसी देश के राष्ट्रीय खेल 

 भारत के पड़ोसी देश                    राष्ट्रीय खेल

   पाकिस्तान                                 फील्ड हॉकी
   अफगानिस्तान                            बुजकशी 
   चीन                                    टेबल टेनिस
   नेपाल                                    वोल्ली बल
   भूटान                                    तीर दाजी
   बांग्लादेश                            वोल्ली बल
   म्यांमार                                    चिन लोन
   श्री लंका                                    वोल्ली बल
   मालदीव                                    फुटबॉल
   इंडोनेशिया                            बैडमिन्टन

भारत के पड़ोसी देश व सीमावर्ती राज्य

भारत के पड़ोसी देश और उनके सीमावर्ती राज्यों की जानकारी निम्नलिखित है -

पाकिस्तान के सीमावर्ती राज्य

जम्मू कश्मीर, पंजाब, गुजरात और राजस्थान

अफ़ग़ानिस्तान के सीमावर्ती राज्य

जम्मू कश्मीर (POK हिस्सा)

चीन के सीमावर्ती राज्य

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश

नेपाल के सीमावर्ती राज्य

सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

भूटान के सीमावर्ती राज्य

अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल
बांग्लादेश - पश्चिम बंगाल, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा और असम

म्यांमार के सीमावर्ती राज्य

अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड

श्रीलंका [समुद्री सीमा] के सीमावर्ती राज्य

भारतीय उपमहाद्वीप के दक्षिण-पूर्व में, हिंद महासागर में एक द्वीप राष्ट्र

मालदीव [समुद्री सीमा] के सीमावर्ती राज्य

दक्षिण एशिया, भारत के दक्षिण-पश्चिम में हिंद महासागर में एक द्वीप राष्ट्र

भारत के पड़ोसी देश PDF

Bharat Ke Padosi Desh PDF में इन सभी देशों के नाम, राजधानी, मुद्राओं के बारे में विस्तार से लिखा गया हैं। आप इसे डाउनलोड करके रख सकते हैं और जरूरत के अनुसार पढ़ भी सकते हैं। आपको Bharat Ke Padosi Desh पर लिखी इस पोस्ट की PDF भी नीचे उपलब्ध करवा दी है। आप भारत के पड़ोसी देश Pdf को नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

हाल ही के संबंधित प्रश्न: Bharat Ke Padosi Desh

भारत के पड़ोसी देश कितने हैं?

भारत के कितने पड़ोसी देश है? भारत के 9 पड़ोसी देश हैं जिनमें 7 देशों की सीमा भूमि से लगती है जबकि दो देशों की सीमा समुद्र से लगती है।

भारत के पड़ोसी देशों के नाम क्या है?

भारत के पड़ोसी देश 9 हैं- चीन, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, म्यामांर।

भारत का सबसे बड़ा पड़ोसी देश कौन सा है?

Bharat Ke Padosi Desh में क्षेत्रफल की दृष्टि से चीन सबसे बड़ा देश है।

भारत का सबसे छोटा पड़ोसी देश कौन सा है?

भारत के सबसे छोटा पड़ोसी देश का नाम भूटान है।

भारत का कौन सा पड़ोस देश एक द्वीप है?

भारत के पड़ोसी देश में श्रीलंका और मालदीव द्वीप है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Ads Area